
0 Bookmarks 45 Reads0 Likes
मनुष्य रंग बदलता मनुष्य,
ढंग बदलता मनुष्य।
चाल बदलता मनुष्य,
ढाल बदलता मनुष्य।
पल में फिरता मनुष्य,
पल में बिफरता मनुष्य।
संग छोड़ता मनुष्य,
व्यंग्य बोलता मनुष्य।
तंग करता मनुष्य,
दंग करता मनुष्य।
सत्संग करता मनुष्य,
तब भी छल करता मनुष्य।
हालचाल पूछता मनुष्य,
बदहाल करता मनुष्य।
ऊपर उठता मनुष्य,
नीचे गिरता मनुष्य।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments