मेरी सुंदर बगिया's image
NaN min

मेरी सुंदर बगिया

विनोद महर्षि 'अप्रिय'विनोद महर्षि 'अप्रिय'
0 Bookmarks 7 Reads0 Likes

जीवन का एक ख़ूबसूरत हिस्सा
कुछ अनुपम यादों  का क़िस्सा
कई नवजात पंछी हैं यहाँ नादान
वे लता पुंज हैं और मैं बाग़बान॥

है उनमेंं एक मुरली श्याम की सी
हरपल सुधा रस बरसाती है, वह
वाचालता भरी है उसमें बेशुमार
चिड़िया सी सदा चहचहाती है, वह॥

इक उनमें बाला नादान  सी
विलक्षण प्रतिभा की खान सी
दूर-दराज़ में मान बढ़ाया
एक नया आईना दिखाया॥

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts