
0 Bookmarks 16 Reads0 Likes
हे भगवन! मुझे आत्मज्ञान दें!
मैं मंत्रवेत्ता; चतुर्वेद/पंचमवेद/वेदों का वेद
कल्पसूत्र-निरुक्त-शास्त्र-गणित-विज्ञान का ज्ञाता!
किन्तु दुर्बलचित्/कर्मवित्/मंत्रवित्
शोकाकुल रहता हूँ
अस्तु; आत्मवेत्ता नहीं हूँ!
हे भगवन!
मैं शब्दज्ञानी/अभिधानी/नाम का ज्ञानी
सिर्फ़ नाम गिना सकता हूँ
अस्तु; आत्मवेत्ता नहीं हूँ!
हे भगवन!
मुझे आत्मज्ञान की नौका से
शोक सागर पार करा दें!
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments