नारी तुम वामांगी क़दम क़दम की सहचरी नर की's image
NaN min

नारी तुम वामांगी क़दम क़दम की सहचरी नर की

विनय कुमार ’विनायक’विनय कुमार ’विनायक’
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes

नारी तुम वामांगी! 
क़दम-क़दम की सहचरी नर की
न पीछे, न आगे, बायीं ओर चलो
सुदिन-दुर्दिन में भी बनी रहो तुम तारामती! 
 
हमें बनने दो चाण्डाल सेवक हरिश्चंद्र
ईमानदारी पूर्वक मृत्यु कर वसूलने दो 
अपने आत्मज और आत्मीय जन से भी! 
 
बचा लेने दो बदनाम होती हमारी जाति को 
भाई-भतीजावाद/घूस-तरफ़दारी के आरोप से
इस कफ़नचोर श्मशान में, 
पास हो लेने दो मुझे सत्य के इम्तिहान में! 
 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts