
0 Bookmarks 51 Reads0 Likes
विगत वर्ष से बेहतर होने की
उम्मीद लेकर आया था यह वर्ष
जो आगत को अक्षुण्ण उम्मीद का
चार्ज देकर गत हो गया!
उम्मीद बेहतरी की
जो विरासत में मिली थी
डाक टिकटों/करेंसी रेवेन्यू की तरह
हर बार गिनकर
हस्तांतरित करता रहा वर्ष
भारमुक्त अधिकारी सा
बिना कमोबेश किए
भारग्राही पदधारी को
उम्मीद जिसे बचाए रखनी थी
बचाए रखनी होगी विदाई के पूर्व
आगत को हूबहू सौंपने!
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments