फागुन की मीठी धूप's image
NaN min

फागुन की मीठी धूप

वीणा विज ’उदित’वीणा विज ’उदित’
0 Bookmarks 55 Reads0 Likes

अध खिली धूप में अँगड़ाई लें
पैर पसारें आओ चलकर आँगन में
पौष माघ की सर्दी से थे बेहाल
फागुन की मीठी धूप आई है आज...

मेथी आलू गोभी मूली के पराँठे
उन पर धर मक्खन के पेड़े
खाएँ अचार की फाँक लगा के
फागुन की मीठी धूप में जमा के...

उम्रों की गवाह बूढ़ी नानी दादी
बदन पर ओढ़े रंग भरी फुलकारी
आँगन में बैठ नन्हों से बतियातीं
फागुन की मीठी धूप मे

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts