मैं (विमल शुक्ला ’विमलेश’)'s image
NaN min

मैं (विमल शुक्ला ’विमलेश’)

विमल शुक्ला 'विमलेश'विमल शुक्ला 'विमलेश'
0 Bookmarks 64 Reads0 Likes

कुछ हँसता हूँ कुछ रोता हूँ,
कुछ पाना है कुछ खोता हूँ,
कुछ लिया अभी कुछ सौंप दिया,
कुछ गढ़ना था कुछ तोड़ दिया,
कुछ क़ैद कई दिन था अंदर ही,
बाहर लाकर छोड़ दिया,
कपड़े ये साथ मेरे कुछ पल,
प्रतिपल कुछ घटता बढ़ता हूँ,
बाहर से अंदर आना है,
अंदर से बाहर जाता हूँ,
कुछ जगना है कुछ सोता हूँ,
कुछ बनना है कुछ मिटता हूँ,
कुछ हँसता हूँ कुछ रोता हूँ,
कुछ पाना है कुछ खोता

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts