
0 Bookmarks 17 Reads0 Likes
उठता सुबह, जुटता
बनाने को सफलतम एक दिन
गिन गिन सँजोने को सुकृत
के बीज जीवन सत्व सा,
आम आदमी॥
जागा, हुए दो पल
वो आँखें खोल, पहले मोल
करता शांति, निज विश्रांति का
और उठ खड़ा होता
अडिग तटबंध सा,
आम आदमी॥
निकलेगा, उतना ढूँढ़ने
जो तोड़ने के योग्य हो
अप्रबंध्य और अड़ियल
क्षुधा के बंध को,
आम आदमी॥
पाता विजय है व्योम पर
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments