ख़बर का असर's image
0 Bookmarks 67 Reads0 Likes

लगने लगता है
अब डर मुझे
अपनों से
उनकी मीठी बातों में
गंध आने लगती है
षड्यंत्रों की
सच कहूँ,
सुबह की पढ़ी ख़बर का
क्या है ये असर?
तैरने लगता है
दिमाग में एक कीड़ा
हर लेता है मन का सूकून
अपनों की नज़र का प्यार
बन हजारों चींटियाँ
रेंगने लगता है
जिस्म के
ढ़ंके-छिपे अंगो पर
दिल दहलने लगता है
नहीं रहा अब
किसी को
अपनो का भी विश्वास

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts