दूरी के ये पल's image
NaN min

दूरी के ये पल

विकास वर्माविकास वर्मा
0 Bookmarks 7 Reads0 Likes

कटते नहीं ये पल, 
तुमसे दूरी के ये पल,
बना रहे हैं अपाहिज-सा मुझे,
जैसे कर दिया हो जुदा -
मेरे जिस्म के किसी हिस्से को मुझसे। 
नहीं, यह उपमा ठीक नहीं, अधूरी है शायद,
तुमसे दूरी का यह एहसास, 
नहीं करता अपाहिज महज़ जिस्मानी तौर पर, 
कर देता है जुदा जैसे रूह को भी जिस्म से,
और बना देता है जैसे...
रूहानी तौर पर भी अपाहिज,
और अधूरा.....

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts