वीर छंद's image
0 Bookmarks 67 Reads0 Likes

बजी शिवालयों में घंटियाँ,
गुंजित मानो धनु टंकार।

भुजाओं में फड़की मछलियाँ,
सीनों में धधका अंगार।

नौजवान वीरा मत रुकना,
अरिबल दोधारी तलवार।

घमासान छिड़ता घाटी में,
दिखला दो अपनी फुंकार।

विजय गान गाओ जोशीला।
ओज को ऊँचा, दो उछाल।

सतर्क हुए जुझारू गबरू।
ठहर! बिछा बैरी का जाल।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts