लाडो's image
0 Bookmarks 16 Reads0 Likes

ना आना इस पार मेरी लाडो
मिलेगी तुझे बस हार मेरी लाडो

कोख में आते ही
छीन लेते हैं हक़ जीने का
फिर मंदिरों में जिमाते हैं
कन्या दस बार मेरी लाडो

माँगते हैं मन्नत
गिर कर पैरों में जिस देवी की
उसी के घर आने पे
करते हैं तिरस्कार मेरी लाडो

बहन अपनी तो
रहती है सात पर्दों में बंद
दूसरे की बहन को
करते हैं बेपर्दा भरे बाज़ार मेरी लाडो

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts