जंग छोड़कर जो भागे थे's image
NaN min

जंग छोड़कर जो भागे थे

वेणी शंकर पटेल 'ब्रज'वेणी शंकर पटेल 'ब्रज'
0 Bookmarks 18 Reads0 Likes

सच के रास्ते खार बिछे हैं महज ख़्यालों से मतलब क्या
राहे गुल हो तुम्हे मुबारक हमें गुलाबों से मतलब क्या

अपने दिल का पन्ना पन्ना कोरा है क्या तुम पढ़ लोगे
अंधियारे से रिश्तेदारी और उजालों से मतलब क्या

मंज़िल पाना है तो यारो एक तरीक़ा रखना याद
इम्तिहान हैं क़दम क़दम पर व्यर्थ सवालों से मतलब क्या

फूल, चाँदनी, ख़ुशबू, चंदा सबकी बातें बेमानी हैं
पतझड़ जिनके जीवन में हो उन्हें बहारों से मतलब क्या

व्यर्थ हुआ है इंक़लाब के गीत सुनाना उनको भी "ब्रज"
 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts