
0 Bookmarks 48 Reads0 Likes
नववर्ष ख़ुशहाली लाए
जग में ज्योति जगाए।
शुभता का संदेश उदित कर
जन-जन तक फैलाए।
सत् चिंतन से परिपूरित हो
मानव मन हर्षाए।
सत्पथ का अनुगामी होकर
समरसता दिखलाए।
सुख समृद्धि यश वैभव पाकर
लब्ध प्रतिष्ठित हो जाए।
नववर्ष ख़ुशहाली लाए
जग में ज्योति जगाए।
सुभता का संदेश उदित कर
जन-जन तक फैलाए
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments