
0 Bookmarks 42 Reads0 Likes
एक दिन जब कभी
इंटरनेट क़्रैश होगा
चारों ओर अफ़रा तफ़री हो जाएगी
आँकड़े ख़ूब सारे आँकड़े
कहीं दफ़न हो जाएँगे
लोग बदहवास से
इधर उधर भटकेंगे
जीना दूभर हो जाएगा
महिलाएँ बच्चों से बार-बार पूछेंगी
बेटा वॉट्सएप फ़ेसबुक चला?
उस दिन बच्चे भूखे ही रह जाएँगे
घरों में मातम सा छा जाएगा
लेकिन
खेतों में हर रोज़ की तरह
काम करते हुए स्त्री पुरुष
किसान दिख जाएँगे
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments