जीवन's image
0 Bookmarks 70 Reads0 Likes

जीवन
एक बड़े हादसे से होकर गुज़र रहा है
मन व्यथित है। 
पीछे मुड़कर
दूर तक देखता हूँ
कहाँ क्या चूक हो गई? 
 
सब कुछ जल चुका है
राख के ढेर में
अब
मैं सपनों की किरचन बीन रहा हूँ। 
 
सोचता हूँ
अगर मैंने यह किया होता
काश यह हादसा न हुआ होता! 
उसने अगर यह न किया होता
यह सब मीठे जुमले हैं
विचार के
कभी फ़िट नहीं बैठता ज़िन्दगी में
मैं अब जान गया

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts