लड़कियाँ's image
0 Bookmarks 20 Reads0 Likes

बाँधकर जो मैं ज़ुल्फ़ें निकलती 
गुत्थी बुरी नज़रों को भी 
ना थमती ना रुकती 
बस चलती जैसे बहती कोई नदी 
पत्थरों-सी लगती लोगों की बातें कही 
रोकती जो रास्ते को मेरे हर घड़ी 
शराफ़त को समझती मजबूरी मेरी 
कोमल हृदय मेरी कमज़ोरी नहीं
पूजती ये दुनिया कभी दुर्गा कभी काली 
नारी की शक्ति को जो न पहचानती 
नया जीवन सृजन जो कर सकती 
सोच उसमें होगी ऊर्जा कितनी। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts