
0 Bookmarks 71 Reads0 Likes
जब मन का तालाब
दर्द की बारिश में सराबोर हो कर
रिसता रहता है आँसू बन कर,
हर बूँद में ढल कर
नमकीन अहसास लिए तुम आती हो।
और जब कंकर फेंक फेंक कर
बार बार पानी में शून्य बनाता हूँ
और उन शून्य के घेरों में
खोजता रहता हूँ अपनी छवि।
उस काँपती तस्वीर में उभर कर फिर
नया विश्वास लिए तुम आती हो।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments