अब हमने हैं खोजी नयी ये वफ़ायें's image
NaN min

अब हमने हैं खोजी नयी ये वफ़ायें

उपेन्द्र 'परवाज़'उपेन्द्र 'परवाज़'
0 Bookmarks 68 Reads0 Likes

अब हमने हैं खोजी 
नयी ये वफ़ायें
माँगनी शुरू कर दी 
दुश्मनों के लिए दुआयें।

हम क्या बुझाते अब 
इस आग़–ए–ज़िगर को
जब मिल रही थी 
उनके दामन से हवाएँ।

अगर उनसे मरासिम 
रखना एक ख़ता है
तो हो रही है हमसे 
ख़ता पर ख़ताएँ।

हमें कूदने की ही 
जल्दी पड़ी थी
दुनिया सँभाल रही थी 
दे दे के सदायें।

अब कौन करे रंज अपने 
इस जनाज़े का “परवाज़”
जब मुहब्बत में मिलनी 
थी तुझको जफ़ाएँ।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts