
0 Bookmarks 50 Reads0 Likes
जागो उत्साहित योद्धाओं, तमस की आँखें मंद करो।
बनो रवि की तपती ज्वाला, किरणों सा आनंद भरो॥
एकता, साहस, स्नेह बढ़ा दे, बातें ऐसी चंद करो।
राष्ट्र-हितैषी वाणी के, प्रत्येक वर्ण को छन्द करो॥
चुनौतियों को ख़ुद ललकारो, संघर्षों से द्वन्द्व करो।
देशप्रेम की ज्योत जलाओ, आडंबर को बंद करो॥
आँखों में नव स्वप्न जगा दे, भोर सुहानी चंद करो।
रसना सदाचार से भर दो, वाणी को गुलकंद करो॥
<
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments