
0 Bookmarks 69 Reads0 Likes
छुप छुप के छुप गया चाँद
सितारे टूट गये
मगर तुम्हारी झलक
आँखों के बिम्ब में छपी रह गई
आइने में तुम
परछाइयों में तुम।
न जाने मेरे दिल के ख़्याल
मुझे क्यों ले जाते हैं दूर दूर
फिसल जाते हैं राहों में
पिघल जाते हैं इरादे
मगर वैसे के वैसे रह जाते हैं अतीत के साये
वर्तमान बिखरा हुआ हैं
मगर तुम नहीं, दूर होते हुए भी दूर नहीं
भूलेंगे कैसे ये परछाइयाँ?
<
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments