सावन  :  चार   कुंडलियाँ's image
NaN min

सावन  :  चार   कुंडलियाँ

त्रिलोक सिंह ठकुरेलात्रिलोक सिंह ठकुरेला
0 Bookmarks 108 Reads0 Likes

सावन बरसा ज़ोर से, प्रमुदित हुआ किसान।
लगा रोपने खेत में, आशाओं के धान॥
आशाओं के धान, मधुर स्वर कोयल बोले।
लिए प्रेम-सन्देश, मेघ सावन के डोले।
'ठकुरेला' कविराय, लगा सबको मनभावन।
मन में भरे उमंग,  झूमता गाता सावन॥


सावन का रुख देखकर, दादुर ने ली तान।
धरती दुल्हन सी सजी, पहन हरित परिधान॥
पहन हरित परिधान, मोर ने नृत्य दिखाया। 
गूँजे सुमधुर गीत, ख़ुशी का मौसम आया।
'ठकुरेला' कविराय, म

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts