आओ, मिलकर दीप  जलाएँ's image
NaN min

आओ, मिलकर दीप  जलाएँ

त्रिलोक सिंह ठकुरेलात्रिलोक सिंह ठकुरेला
0 Bookmarks 43 Reads0 Likes

आओ, मिलकर दीप  जलाएँ। 
अंधकार  को दूर भगाएँ॥


नन्हे नन्हे दीप हमारे 
क्या सूरज से कुछ कम होंगे,
सारी अड़चन मिट जायेंगी 
एक साथ जब हम सब होंगे,


आओ, साहस से भर जाएँ। 
आओ, मिलकर दीप  जलाएँ। 


हमसे कभी नहीं जीतेगी 
अंधकार की काली सत्ता,
यदि हम सभी ठान लें मन में 
हम ही जीतेंगे अलबत्ता,

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts