छीनकर मुँह से निवाला आपने's image
NaN min

छीनकर मुँह से निवाला आपने

तेजपाल सिंह ’तेज’तेजपाल सिंह ’तेज’
0 Bookmarks 63 Reads0 Likes

छीनकर मुँह से निवाला आपने
शर्म को घर से निकाला आपने 

 

चंद चुपड़ी रोटियों के वास्ते,
स्वयं को ही बेच डाला आपने

 

शहर अपना जगमगाने के लिए
गाँव सारा फूँक डाला आपने 

 

चाँद-तारों की तलब में बारहा,
अर्श  पर पत्थर उछाला आपने 

 

देखने को अपनी सौ-सौ सूरतें,
आइना तक तोड़ डाला आपने

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts