
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
असगरी बाई की आवाज़
मैं उन्हें अक्सर सुनता रहता हूँ।
पुराने टेप और कैसेट से निकलती,
उनकी आवाज़,
जो हर रोज,
सज-धजकर अपनी उम्र को झुठलाती है।
खिड़की से छनती धूप में,
अगरबत्ती के धुओं के लच्छों की तरह,
ताजा और ख़ुशबूदार,
उनकी आवाज़ ने,
मेरे लिए बदला है समय।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments