श्रद्धा के फूल's image
0 Bookmarks 46 Reads0 Likes

1.
सीमा पर हैं हो गये,जो सैनिक क़ुर्बान।
उनके आगे तुच्छ हैं, सभी मान-सम्मान 
2.
शत-शत उनको है नमन, शत-शत बार प्रणाम।
सैनिक भारत देश के, फिर आए हैं काम।
3.
खेल जान पर देश का, ख़ूब बढ़ाया नाम।
वीर शहीदो देश के, लाखों तुम्हें सलाम।
4.
किसी माँग की लालिमा, किसी गोद के लाल।
किसी शीश की छाँव थे, आज सभी बेहाल।
5.
आज चढ़ाते हैं तुम्हें, हम श्रद्धा के फूल।
कभी शहादत को नहीं, हम पाएँगे भूल।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts