
0 Bookmarks 72 Reads0 Likes
नवपुष्प के खिलने की,
आस में प्रतीक्षारत सदा,
मैं पतझर के ख़ाली ठूँठ सी,
तुम ऋतुराज वसंत हो!
भावों के मंजुल छलावे में फँस,
चेतना माँगती मैं प्रतिपल,
भाव-शून्य हुई शन्त सी,
और . . . तुम . . . जीवन्त हो!
निष्प्राण सी होकर के अब,
नित खोजती नव-ऊर्जा,
हुई हूँ कांतिहीन मैं,
तुम कलित अत्यंत हो!
स्थिर हो जाने को कुछ क्षण,
दौड़ रहा ये मन मेरा
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments