
0 Bookmarks 54 Reads0 Likes
टूट जाती है
अकसर
सहानुभूति की सलाइयाँ
बुनते-बुनते
कठिनाइयों के धागे
खींझ जाती है
हाथों की बुनावट
बिखर जाता है
ज़िंदगी का
ताना-बाना
तभी कहीं से
हवा का मद्धम झोंका
हौले से
सहला जाता
मेरा माथा
टिका देता है
हथेलियाँ
गालों पर मेरी
झटक देती हूँ
तब मैं
अपनी परेशानियाँ
और बुनने में
तल्लीन हो जाती हूँ
ट
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments