
0 Bookmarks 14 Reads0 Likes
उसे ग़ुस्से में क्या कुछ कह दिया था
अकेले में वो शायद रो रहा था
वो शायद ख़ुश नहीं था मुझ से मिल कर
मिला तो था मगर चुप ही रहा था
था अपने ही नगर में अजनबी वो
सभी जैसा था पर सब से जुदा था
नहीं था कोई मुझ जैसा वहाँ पर
मैं उन लोगों में क्यों शामिल हुआ था
अभी कहने को था बाक़ी बहुत कुछ
मेरी आवाज़ को क्या हो गया था
मज़े में सो रहे थे लोग घर के
मगर पीछे का दरवाज़ा खुला था
मैं ख़ुद को ढूँढ तो लेता यक़ीनन
मैं अपने आप से उकता गया था
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments