
0 Bookmarks 45 Reads0 Likes
किस किस को ले डूबा पानी
पानी आख़िर निकला पानी
ऐसे कब बरसा था पहले
अब के बरसा इतना पानी
कच्चे घरों पर क्यूँ बरसा था
पागल अंधा बहरा पानी
आग लगी थी सहरा सहरा
दरिया दरिया बरसा पानी
बीच समंदर एक जज़ीरा
ले डूबेगा चढ़ता पानी
प्यासे थे पर कब माँगा था
अपने सर से ऊँचा पानी
तेरा कुआँ सैलाब ज़दा था
मेरे कुऐं का सूखा पानी
बुझ न सकी जब प्यास किसी की
पानी पानी हो गया पानी
सात समंदर सोच रहे थे
कैसे बिकेगा खारा पानी
इक दिन ऐसा भी आएगा
ख़ून से महँगा होगा पानी
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments