खिड़की's image
0 Bookmarks 24 Reads0 Likes

मेरे ऑफ़िस की खिड़की से 
नज़र आता है इक दरिया 
शहर के दरमियाँ बहता हुआ 
और दूर तक फैली हुई इन बस्तियों को 
बाँटता भी जोड़ता भी

 

मैं जब खिड़की से बाहर देखता हूँ 
सोचता हूँ 
ये दरिया तब भी था जब शहर न था 
ये दाएम1 है मगर ये वक़्त की रफ़्तार भी है 
अगर सोचो ये दरिया तो वही है 
मगर देखो तो मंज़र दूसरा है 

 

मैं जब खिड़की से बाहर देखता हूँ 
कोई तामीर होती बादलों को छू रही 
ऊँची इमारत देखता हूँ 
मैं दरिया की बगल में दूर तक जाती हुई 
लम्बी सड़क को देखता हूँ 
मैं मोटर गाड़ियों की इक मुसलसल 
भागम भाग देखता हूँ

 

मेरे ऑफ़िस के अंदर वक़्त लेकिन थम गया है 
हर इक दिन बीते दिन जैसा 
जो कल था आज भी है 
कल भी होगा 
बे-मसरफ़2 खोखले ख़ाली दिनों को 
किसी मसरुफ़ियत से भरना होगा 
मसाइल3 कल जो सुलझाये थे 
वापिस लौट आएँगे
नए चेहरे लगा कर लोग 
फिर से आज़माएँगे

 

मेरे ऑफ़िस के अंदर वक़्त जैसे थम गया है 
मगर ऑफ़िस का फ़र्नीचर 
पुराना हो रहा है धीरे धीरे 

  1.  दाएम = शाश्वत
  2.  बे-मसरफ़ = बेकार 
  3.  मसाइल = समस्याएँ

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts