इक मुसाफ़िर राह से भटका हुआ's image
NaN min

इक मुसाफ़िर राह से भटका हुआ

स्व. अखिल भंडारीस्व. अखिल भंडारी
0 Bookmarks 12 Reads0 Likes

इक मुसाफ़िर राह से भटका हुआ
इक  दिया  मुंडेर  पर जलता हुआ

एक  पत्ता  शाख  से  गिरता हुआ
इक  परिंदा  आस्मां  छूता   हुआ

एक   तितली   फूल पर बैठी हुई
एक मकड़ा जाल में उलझा हुआ

ज़र्द   पत्ते  हर  तरफ़ उड़ते  हुए
और हवा का हौसला बढ़ता हुआ

एक   धरती   धूप  में  तपती  हुई
एक दरिया  बेख़बर बहता  हुआ

कोई  आहट दूर   से  आती  हुई
एक दरवाज़ा   कहीं खुलता हुआ

बेसबब  सारे  खिलौने तोड़  कर
एक  बच्चा  ज़ोर   से रोता हुआ


तक्तीअ
बहर: रमल मुसद्दस महज़ूफ
फाइलातुन फाइलातुन फाइलुन
२ १ २ २ २ १ २ २ २ १ २


इक मुसाफ़िर/ राह से भट/का हुआ
२ १ २ २ / २ १ २ २/ २ १ २
इक दिया मुं/डेर पर जल/ता हुआ
२ १ २ २/ २१ २ २ / २ १ २

एक पत्ता शाख से गिरता हुआ
२ १ २ २ २ १ २ २ २ १ २
इक परिंदा आस्मां छूता हुआ
२ १ २२ २१ २ २ २ १ २

एक तितली फूल पर बैठी हुई
२ १ २ २ २ १ २ २ २ १ २
एक मकड़ा जाल में उलझा हुआ
२ १ २ २ २ १ २ २ २ १ २

ज़र्द पत्ते हर तरफ़ उड़ते हुए
२ १ २२ २ १ २ २ २ १२
और हवा का हौसला बढ़ता हुआ
(और को २ १ या सिर्फ २ गिनना मान्य है)
२ १ २ २ २१ २ २ २ १ २

एक धरती धूप में तपती हुई
२ १ २ २ २ १ २ २ २ १ २
एक दरिया बेख़बर बहता हुआ
२ १ २ २ २१२ २ २ १ २

कोई आहट दूर से आती हुई
(कोई को २२, २१, या १२ गिना जा सकता है)
२ १ २ २ २१ २ २ २ १ २
एक दरवाज़ा कहीं खुलता हुआ
२ १ २ २ २ १ २ २ २ १ २

बेसबब सारे खिलौने तोड़ कर
२ १ २ २/ २ १ २ २/ २ १ २
एक बच्चा ज़ोर से रोता हुआ
२ १ २ २ २ १ २ २ २ १ २

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts