
चोट दिल पे खा लो तो ग़ज़ल होती है
जुमलों को चबा लो तो ग़ज़ल होती है
उड़ती हवाओं में ख़्वाब की बेतरतीब
दुपट्टे को सम्हालो तो ग़ज़ल होती है
रहमत से किसी बच्चे को उठा लो तो ग़ज़ल होती है
अपनी अदावत से किसी को बचा लो तो ग़ज़ल होती है
कुछ एहसास के दिए जला लो तो ग़ज़ल होती है
मोती की तरह तिनकों को सजा लो तो ग़ज़ल होती है
महवे-यास दिल को, दिल से भुला लो तो ग़ज़ल होती है
एक पत्थर तबीयत से उछालो तो ग़ज़ल होती है
संगीन जुर्म का कोई गवाह बना लो तो ग़ज़ल होती है
ज़हर भी दूध की तरह उबालो तो ग़ज़ल होती है
अपनी ज़मीन पे कोई हक़ न जताए तो ग़ज़ल होती है
अपनी पकड़ नाहक़ न हटाए तो तो ग़ज़ल होती है
अपने मक़सद में वही शख़्स कामयाब है ज़ोरदार
उदासी को छोड़ के मुस्काये तो ग़ज़ल होती है
अपने वादे से कोई मुकर न जाए तो ग़ज़ल होती है
टूट कर कोई बिखर न जाए तो ग़ज़ल होती है
कितने बोझिल से रहते हैं मेरे अल्फ़ाज़
कोई संगदिल इसे होठों से लगाये तो ग़ज़ल होती है
जलजले में कोई तरकीब निकाले तो ग़ज़ल होती है
भूखे को खिला दे राहत के निवाले तो ग़ज़ल होती है
मुहब्बत की है बेपनाह बेनामी सल्तनत चार तरफ़
अपने नाम कोई ये जायदाद लिखा ले तो ग़ज़ल होती है
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments