
0 Bookmarks 18 Reads0 Likes
पिता, No posts
बस दो दिन पहले
आपकी चिता का
अग्नि-संस्कार कर
लौटा था घर ....
माँ की नज़र में
ख़ुद अपराधी होने का दंश
सालता रहा ...
पैने रस्म-रिवाजों का
आघात
जगह जगह,बार बार
सम्हालता रहा ....
आपका बनाया
दबदबा, रुतबा, गौरव, गर्व
अहंकार का साम्राज्य,
होते देखा छिन्न-भिन्न,
मायूसी से भरे
पिछले कुछ दिन...
खिंचे-खिंचे से चन्द माह,
No posts
No posts
No posts

Comments