
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes
2212 2212 12
कितनी थकी हारी है ज़िन्दगी
लगती मगर प्यारी है ज़िन्दगी
सब नगद की चाहत लिए खड़े
किसकी नक़ल उतारी है ज़िन्दगी
कितनी चढ़ी प्रभु नाम पतंगे
दुख से भरी भारी है ज़िन्दगी
हम मसखरी में कह नहीं सके
जंग तुझ से जारी है ज़िन्दगी
सब छोड़ चले बारी बारी मगर
कब अपनी बारी है ज़िन्दगी
वो चेहरा बिगड़ा हमें मिले
सौ जतन संवारी है ज़िन्दगी
हमसे तमंचे की तमीज़ ले
खादी पहन गुज़ारी है ज़िन्दगी
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments