भीतर ज़हर . . .'s image
NaN min

भीतर ज़हर . . .

सुशील यादवसुशील यादव
0 Bookmarks 12 Reads0 Likes

 

कहीं तो धब्बे दाग निकालो
इस बसंत में आग निकालो 
 
जो अपनी मनमानी करते
उनकी अकड़ झाग निकालो
 
बेसुर होकर ढोल न पीटो
मधुर सुरों के राग निकालो
 
सोने को तमाम उम्र पड़ी है
अपना हिस्सा जाग निकालो
 
भीतर ज़हर कुछ काम न देगा
बेहतर बाहर नाग निकालो

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts