
0 Bookmarks 10 Reads0 Likes
कौन है तुम्हारे घट्ठाये हाथों का ख़सम
जो नहीं जानता कि
इन हाथों की कठुआयी खाल के नीचे
जज़्बातों की अविरल नदी बहती है
जिसमें रुई के नरम फाहे सा छुवन है
जो विकल आत्माओं का संताप हरती है?
किसे पता नहीं कि
इन खुरदुरे हाथों में सृजन के हुनर हैं
जिससे समूची पृथ्वी टिकी है
पूरी नफ़ासत से
इनकी कलावंत उँगलियों पर?
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments