सलीब's image
0 Bookmarks 9 Reads0 Likes

दिशाओं के अहंकार को ललकारती भुजाएँ
और
चीखकर बेदर्दी की इन्तहां को चुनौती देतीं
हथेलियों में धँसीं कीलें



एक-एक बूँद टपकता लहू
जो सींचता है उसी ज़मीन पर
लगे फूल के पौधों को
जहाँ सलीब पर खड़ा है सच
जब भी लगता है कि
हार रहा है मेरा सच
सलीब को देखता हूँ



लगता है कोई खड़ा है मेरे लिए
झूठ के ख़िलाफ़

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts