
0 Bookmarks 10 Reads0 Likes
भागो कि सब भाग रहे हैं
शहर में
कंकड़ीले जंगलों में
मुँह छिपाने के लिए
चाँद
ईद का हो या
पूर्णिमा का
टी.वी. में निकलता है अब
रात मगर क्या हुआ
मेरी परछाई के साथ
चाँदनी चली आई
कमरे में
सौम्य, शीतल,
उजास से भरी हुई
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments