महुआ के फूलने के मौसम में's image
NaN min

महुआ के फूलने के मौसम में

सुशील कुमारसुशील कुमार
0 Bookmarks 73 Reads0 Likes

यह पेड़ों के नंगेपन की ओर
लौटने का मौसम है
अपने पत्ते गिराकर
पेड़ कंकाल- से खड़े हैं पहाड़ पर
पूरी आत्मीयता से
अपने सीने में
जंगल वासियों के पिछले मौसम की
दुस्सह यादें लिये

 

जंगलात बस्तियों तक पहुँचती
वक्र पगडंडियाँ
सूखे पत्तों और टहनियों से पूर गयी हैं
जिनमें सांझ से ही आग की लड़ियाँ
दौड़ रही हैं सर्पिल।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts