
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
लो वह दिन भी आ गया
जब हमारा खून गर्म तो होता है
लेकिन
उबलता नहीं है
सूख कर कड़कड़ाई हुई शाखों में
रगड़ तो होती है मगर
अब वो चिंगारी नहीं निकलती
जिससे धू-धू कर
जंगल में आग लग जाती थी
आयरन की कमी वाले हमलोगों ने
अपने खून में लोहे की तलाश भी छोड़ दी है
जिससे बनाए जाते थे ख़ंजर
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments