ढीली पड़ती मुट्ठियाँ's image
NaN min

ढीली पड़ती मुट्ठियाँ

सुशील कुमारसुशील कुमार
0 Bookmarks 9 Reads0 Likes

मेरी मुट्ठी में डाल थी माँ ने
कलेवा के संग करुणा के कुछ दाने
और संभालकर रखने की ताक़ीद की थी।

 

बाबूजी ने रख दिये थे उसमें
थोड़े रुपये और थोड़ी- सी समझ
जो वक़्त-बेवक़्त अपने काम आये।

 

दीदी को ख़ुशहाल घर ब्याहने का सपना,
छोटु को आदमी बनाने का ज़िम्मा
मेरी तंग मुट्ठी में अपनी-अपनी जगह काबिज़ थे।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts