
0 Bookmarks 48 Reads0 Likes
आओ, नफ़रत की आग में दहकता
अपनी ऊब और आत्महीनता का चेहरा
वर्त्तमान के किसी अंधे कोने में गाड़ दें
और वक़्त की खुली खिड़की से
एक लंबी छलाँग लगाएँ,
मगर यह समय ....
मुर्दा इतिहास की ढेर में
अपने सुख तलाशने का नहीं है,
न खुशफ़हम इरादों के बसंत बुनने का
और न आत्महंताओं से सीख लेने का है।
(उसकी हत्बुद्धि तो सौ कायरों की मौत से भी बेजा है।)
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments