
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
जब मैं छोटा बच्चा था
तब मेरे भीतर एक नदी बहती थी
जिसका पानी उजला
साफ़ और पारदर्शी था
उस नदी में
रंग-बिरंगी मछलियाँ
तैरती थीं
जैसे-जैसे मैं
बड़ा होता गया
मेरे भीतर बहती नदी
मैली होती चली गई
धीरे-धीरे
मैं युवा हो गया
पर मेरे भीतर बहती नदी
अब एक गंदे नाले में
बदल गई थी
उस में मौजूद
सारी मछलियाँ
मर चुकी
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments