
0 Bookmarks 3 Reads0 Likes
तिलक नगर के सरकारी स्कूल में
इतिहास पढ़ाने वाले सुरिंदर मास्टर साहब को
मार डाला दंगाइयों ने सन् '84 में
पर अब भी जब वहाँ से गुज़रता हूँ
तो लगता है जैसे
वहाँ गुरुद्वारे के पास
पापड़-वड़ियों की अपनी दुकान पर
वड़ियाँ तोल रहे हों
पापड़ पैक कर रहे हों
स्कूल में हमें इतिहास पढ़ाने वाले
सुरिंदर मास्टर साहब
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments