निमंत्रण's image
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes

ओ प्रिय
आओ कोई ऐसी जगह तलाश करें
जहाँ प्रतिदिन मूक समझौतों के सायनाइड
नहीं लेने पड़ें
जहाँ ढलती उम्र के साथ
निरंतर चश्मे का नंबर न बढ़े
जहाँ एक दिन अचानक
यह भुतैला विचार नहीं सताए
कि हम सब महज़
चाबी भरे खिलौने हैं

चलो प्रिय
कौमा और पूर्ण-विराम से परे कहीं
जिएँ

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts