
0 Bookmarks 3 Reads0 Likes
जला दिए गए मकान के खंडहर में
तनहा मैं भटक रहा हूँ
उस मकान में जो अब साबुत नहीं है
जिसे दंगाइयों ने जला दिया था
वहाँ जहाँ कभी मेरे अपनों की चहल-पहल थी
उस जले हुए मकान में अब उदास वीरानी है
जला दिए गए उसी मकान के खंडहर में
तनहा मैं भटक रहा हूँ
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments