
0 Bookmarks 66 Reads0 Likes
उसे देख कर
मेरा दिल पसीज जाता है
कई घंटे मिट्टी और
कंकड़-पत्थर से
जूझने के बाद
इस समय वह हाँफ़ता हुआ
ज़मीन पर वैसे ही पस्त पड़ा है
जैसे दिन भर की कड़ी मेहनत के बाद
शाम को निढाल हो कर पसर जाते हैं
कामगार और मज़दूर
मैं उसे प्यार से देखता हूँ
और अचानक वह निस्तेज लोहा
मुझे लगने लगता है
किसी खिले हुए सुंदर फूल
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments