जब आँख खुली's image
0 Bookmarks 61 Reads0 Likes

कल रात मैंने
एक सपना देखा
मगर वह कोई सपना नहीं था

सपने में मुझे
कुछ जोकर दिखे
लेकिन वे कोई जोकर नहीं थे

वहाँ सर्कस जैसा
माहौल था
किंतु वह कोई सर्कस नहीं था

वहाँ एक अमीर आदमी
लाया गया जो
वास्तव में कोई और ही था

वहाँ झक्क सफ़ेद धोती-कुर्तों
और उजले सफ़ारी-सूटों में
कुछ जादूगर आए
जो असल में जादूगर थे ही नहीं

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts