हक़ीक़त's image
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes

हथेली पर खिंची
टूटी जीवन-रेखा से
क्या डरते हो

साप्ताहिक भविष्य-फल में की गई
अनिष्ट की भविष्यवाणियों से
क्या डरते हो

कुंडली में आ बैठे
शनि की साढ़े-साती से
क्या डरते हो

यदि डरना है तो

अपने 'मैं' से डरो
अपने बेलगाम शब्दों से डरो
अपने मन के कोढ़ से डरो
अपने भीतर हो गई
हर छोटी-सी मौत से डरो

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts